Get App

Jio GigaFiber के इन ग्राहकों को फ्री में मिलेगा HD TV और 4k सेटटॉप बॉक्स फ्री

Jio GigaFiber का सालाना प्लान लेने वालों को होगा खास फायदा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2019 पर 9:25 AM
Jio GigaFiber के इन ग्राहकों को फ्री में मिलेगा HD TV और 4k सेटटॉप बॉक्स फ्री

Reliance Industries ने अपने बहुप्रतीक्षित ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber के लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है।

जियो फाइबर सर्विस की शुरुआत अगले महीने 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इस सर्विस का बेस पैकेज 700 से शुरू है जो 10,000 तक के मंथली प्लान तक जाएगा। यूजर्स को 100Mbps की स्पीड मिलेगी।

इस सर्विस की घोषणा पिछले साल 12 अगस्त को गई थी। ये सर्विस कुछ शहरों में ट्रायल प्रोजेक्ट के तौर पर चल भी रही थी।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर अबतक देश के 50 लाख घरों में पहुंच चुका है और इसके लिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इन कस्टमर्स को मिलेगा फ्री टीवी और सेटटॉप बॉक्स फ्री

जियो गीगाफाइबर के एनुअल कस्टमर्स को दमदार Jio Fiber Welcome Offer मिल रहा है। ऐसे कस्टमर्स जो इसका सालाना प्लान लेंगे, उन्हें साथ में एक HD या 4k टेलीविजन सेट और एक 4k सेटटॉप बॉक्स फ्री में दिया जाएगा।

रिलीज के अगले दिन ही देख पाएंगे मूवी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें