Get App

BPNL Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरी, 40000 रुपये होगी सैलरी, आज ही करें अप्लाई

BPNL Recruitment 2024: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने लघु उद्यम विस्तार अधिकारी और विकास सहायक पद पर 2246 वैकेंसी निकाली है। जिसमें 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। आइए जानते हैं कब तक कर सकते हैं इसमें अप्लाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 4:43 PM
BPNL Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरी, 40000 रुपये होगी सैलरी, आज ही करें अप्लाई
BPNL Recruitment: भारतीय पशुपालन निगम में निकली बंपर वैकेंसी

BPNL Recruitment 2024: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय पशुपाल निगम लिमिटेड ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसको भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर है।

इस भर्ती के लिए जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह तुरंत से इसका आवेदन कर दें क्योंकि इसकी लास्ट डेट में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। आपको बता दें कि 2246 पदों पर भर्ती के लिए BPNL ने यह आवेदन निकाला है।

 2246 पदों पर निकली भर्ती

BPNL में लघु उद्यम विस्तार अधिकारी और लघु उद्यम विकास सहायक पद के लिए 2246 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती पर क्वालिफिकेशन की बात करें तो इस फॉर्म को 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हुए उम्मीदवार लघु उद्यम विकास सहायक के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिस उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री हो वह लघु उद्यम विस्तार अधिकारी पद के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें