FMGE December Admit Card: भारत में अधिक्तर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बेटा या बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर या इंजिनियर बन जाए। वहीं कुछ लोगों को डॉक्टर बनने का सपना विदेशों तक ले जाती है। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कई लोग विदेश जाते हैं और वहां से लौटने के बाद भारत में प्रैक्टिस करते हैं। वहीं विदेशों से एमबीबीएस करके आए छात्रों को भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस पाने के लिए एक परीक्षा भी पास करनी होती है। भारत में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा" (FMGE) पास करनी होती है। वहीं FMGE दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 8 जनवरी, 2025 को जारी किए जाएंगे।
