Sarkari Naukri: पश्चिम बंगाल में 12,000 पुलिसकर्मियों की निकली भर्ती, 6 महीने की होगी ट्रेनिंग, ऐसे करें अप्लाई

West Bengal Police Bharti 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (27 सितंबर) को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही राज्य पुलिस के लिए 12,000 खाली पदों को भरेगी। सीएम के मुताबिक, किसी कारण वश इनकी भर्ती प्रक्रिया कुछ समय से अटकी हुई थी

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
West Bengal Police Bharti 2024: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद ये भर्तियां हो रही है

West Bengal Police Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य 12,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगा। इनमें से कुछ को सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा, क्योंकि वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद सुरक्षा चिंताओं को दूर करना चाहती हैं। 26 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद 30 सितंबर को शुरू होगी। कोलकाता कांड को लेकर अपनी सरकार के कथित कुप्रबंधन और डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर ममता आलोचनाओं का शिकार हुई हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं तुरंत सभी जगहों पर पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं करा सकती। लेकिन हम जल्द ही इसे उपलब्ध कराएंगे। हम 12,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेंगे। भर्ती सोमवार (30 सितंबर) तक पूरी हो जाएगी। मैंने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है ताकि तीन से छह महीने की छोटी ट्रेनिंग अवधि के बाद नए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा सके।"

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की सुरक्षा में सुधार के लिए उनकी सरकार की योजना पर चिंता जताई है।


सर्वोच्च अदालत ने चिंता जताई कि सरकारी अस्पतालों के लिए 1,514 निजी ट्रेंड सुरक्षा गार्डों की भर्ती करने की बंगाल सरकार की योजना, मेडिकल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती है। विशेषकर तब जब एक सिविक वालंटियर को 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है।

राज्य सरकार का पक्ष

बंगाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ये उपाय तब तक अस्थायी हैं। जब तक कि नियमित पुलिस अधिकारियों की तैनाती नहीं की जा सकती। राज्य सरकार ने रत्तिरर साथी योजना के तहत कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और आईपीजीएमईआर सहित छह अस्पतालों के लिए छह रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार, पूर्व डीजीपी सुरजीत कर पुरकायस्थ्य के साथ रत्तिरर साथी ऐप और सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा उपायों की देखरेख करेंगे। इसमें महिला छात्रावासों की सुरक्षा भी शामिल होगी। बनर्जी ने प्रिंसिपलों से निर्माण श्रमिकों और सुरक्षा कर्मचारियों सहित गैर-चिकित्सा कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक-सक्षम पहुंच लागू करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी की भरमार! 5,066 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास आज से ऐसे करें अप्लाई

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायक अब सरकारी अस्पतालों में रोगी कल्याण समितियों की अध्यक्षता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "सभी रोगी कल्याण समितियों को भंग कर दिया गया है। नवगठित समितियों का नेतृत्व संबंधित मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल करेंगे और इसमें एमएसवीपी, जूनियर डॉक्टर, वरिष्ठ डॉक्टर, नर्स और जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।