Tech Mahindra Jobs: आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2025 में 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। कंपनी ने आज 25 अप्रैल को यह जानकारी दी। ऐसे समय में जब ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है और वे नई भर्तियों से कतरा रहे हैं, टेक महिंद्रा ने हायरिंग का निर्णय लिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की कुल कर्मचारियों की संख्या में 795 की गिरावट देखी गई। वहीं, FY24 में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6945 कम हो गई।
