Get App

IT सेक्टर में नौकरियों की बहार, इस वित्त वर्ष में 88,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी कंपनियां

फ्रेशर्स की भर्ती में एक साल की सुस्ती के बाद देश की टॉप आईटी कंपनियां एक बार फिर कैंपस हायरिंग के जरिये नए इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स की भर्ती करने की तैयारी में हैं। हायरिंग करने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा वगैरह शामिल हैं। तकरीबन आधी यानी 40,000 भर्तियां देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर TCS करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 3:06 PM
IT सेक्टर में नौकरियों की बहार, इस वित्त वर्ष में 88,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी कंपनियां
इंफोसिस की योजना इस साल 15,000-20,000 फ्रेशर्स की भर्तियां करने की है।

फ्रेशर्स की भर्ती में एक साल की सुस्ती के बाद देश की टॉप आईटी कंपनियां एक बार फिर कैंपस हायरिंग के जरिये नए इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स की भर्ती करने की तैयारी में हैं। हायरिंग करने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक (HCLTech), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) वगैरह शामिल हैं।

इन फर्मों के ऐलानों के आधार पर मनीकंट्रोल (Moneycontrol) के विश्लेषण के मुताबिक, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ये टॉप 5 आईटी कंपनियां तकरीबन 81,000–88,000 फ्रेशर्स की भर्ती कर सकती हैं। इनमें से तकरीबन आधी यानी 40,000 भर्तियां देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर TCS करेगी। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 44,000 फ्रेशर्स की भर्ती की थी। मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी ने 11,000 फ्रेश ग्रैजुएट्स की भर्ती की है।

TCS के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने बताया, 'हमारी मुख्य रणनीति कैंपस से हायरिंग रही है। हम संबंधित साल या तिमाही के दौरान भी प्लानिंग करते हैं और यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि हमारे पास किस तरह के स्किल की कमी है।

इस आकलन के आधार पर हम भर्तियां करते हैं।' इंफोसिस की योजना इस साल 15,000-20,000 फ्रेशर्स की भर्तियां करने की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की तीन तिमाहियों के दौरान कैंपेस हायरिंग नहीं की थी। इंफोसिस ने जून तिमाही में 11,900 फ्रेशर्स की भर्ती की थी, जो वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले 76 पर्सेंट कम है। इस दौरान कंपनी ने 50,00 फ्रेशर्स की भर्ती की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें