UPPSC Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास बेहतर मौका सामने आया है। योग्य उम्मीदवारों को राज्य में अधिकारी बनने का मौका सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (UPPSC RO/ARO Exam 2023) के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इसके ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख पहले 9 नवंबर थी। जिसे बाद में आयोग ने बढ़ा दिया। अब फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2023 है।
