Vande Bharat Sleeper Trains: वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में आप सबने सुना होगा। यह अपने देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) है। इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ बैठ कर यात्रा करने की व्यवस्था (Seating Arrangement) है। इस वजह से इसे ज्यादा लंबी दूरी तक चलाना संभव नहीं है। लेकिन आने वाले दिन में इसका स्लीपर वर्जन भी पटरी पर आ जाएगा। कहा जा रहा है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन साल 2024 तक लॉन्च की जा सकती है। वंदे भारत स्लीपर कोच का पहला प्रोटोटाइप (prototype) चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (Integrated Coach Factory) के सहयोग से बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर लिमिटेड की ओर डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है।
देश में ही स्लीपर वंदे भारत बनाने के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) के रूसी कंपनियों के साथ बनाए गए ज्वाइंट वेंचर काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions) के साथ एक समझौता किया है।
जानिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की खासियत
वंदे भारत स्लीपर कोच का पहला प्रोटोटाइप (prototype) चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (Integrated Coach Factory) के सहयोग से बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर लिमिटेड (BEML) की ओर से बनाया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने के लिए बनाया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। जिनमें से 11 एसी-3 टियर होंगे। 4 एसी 2 टियर होंगे और 1 फर्स्ट क्लास एयर कंडीशंड होगा। स्लीपर ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। इसका डिजाइन मॉडर्न है और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स
इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे। जिनमें इंटरकम्युनिकेशन दरवाजे शामिल हैं। ट्रेन में वैक्यूम टॉयलेट्स होंगे। एंबिएंस अच्छा होगा। सॉफ्ट लाइट लगी होंगी। यात्रियों के लिए ऊपरी बर्थ आदि पर चढ़ने के लिए पैसेंजर फ्रेंडली सीढ़ियां लगी होंगी। सीटों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला फोम और कवर भी बेहतर गुणवत्ता का बनाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि एक बार अगर किसी ने इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा कर लिया तो बार-बार इस ट्रेन से यात्रा के लिए मजबूर हो जाएंगे।