UPSC Jobs: यूपीएससी ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर निकाली भर्ती, प्राइवेट सेक्टर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

UPSC Jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये पद ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्ट लेवल के हैं। इन इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। सरकार लैटरल एंट्री स्कीम के जरिए आम तौर पर उन पदों पर नियुक्तियां निकालती हैं, जिनके लिए किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत होती है

अपडेटेड Aug 17, 2024 पर 10:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UPSC Jobs: उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा

UPSC Jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये पद ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्ट लेवल के हैं। इन इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। सरकार लैटरल एंट्री स्कीम के जरिए आम तौर पर उन पदों पर नियुक्तियां निकालती हैं, जिनके लिए किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इस स्कीम के जरिए प्राइवेट सेक्टर या राज्य सरकार/ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशन/पब्लिक सेक्टर यूनिट आदि से अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले लोगों को हायर किया जाता है। लैटरल एंट्री प्रक्रिया के जरिए आने वाली सभी अधिकारी सरकारी व्यवस्था का अभिन्न अंग बन जाते हैं।

योग्यता

ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर के पद के लिए 15 साल के न्यूनतम अनुभव, डायरेक्टर पद के लिए 10 साल के अनुभव और डिप्टी सेक्रेटरी पदों के लिए 7 साल के न्यूनतम अनुभव की मांग की गई है। इस अनुभव के अलावा वे लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो-

1. किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी जो पहले से ही समकक्ष स्तर पर काम कर रहे हैं या प्रासंगिक अनुभव के साथ अपने कैडर में समकक्ष स्तर पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

2. पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू), ऑटोनॉमस बॉडी, स्टैच्युटरी ऑर्गनाइजेशन, यूनिवर्सिटीज, मान्यता प्राप्त रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में समकक्ष स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।


3. प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों, कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन, अंतरराष्ट्रीय/मल्टीनेशनल ऑर्गनाइजेशन में समकक्ष स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।

आमतौर पर ज्वाइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर ऑल इंडिया सर्विसेज और अन्य ग्रुप A सेवाओं के अधिकारियों द्वारा संभाले जाते हैं, जिनमें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFoS) आदि शामिल है।

आवेदन कैसे करें:

1. उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।

2. उम्मीदवारों को एप्लिकेशन में दी गई प्रत्येक जानकारी के समर्थन में डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे। जैसे- डेट ऑफ बर्थ, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस आदि से जुड़े डॉक्यूमेंट। इन डॉक्यूमेंट्स को पीडीएफ फाइल में अलग से इस तरह अपलोड करनी होगी कि फाइल का साइज 1 एमबी से अधिक न हो।

यूपीएसी के इस नोटिफिकेशन को आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके खोल सकते हैं- https://upsc.gov.in/sites/default/files/LateralAdvtNo-54-2024-engl-160824.pdf

यह भी पढ़ें- Viral Video: अटल सेतु से समंदर में कूदी महिला, कैब ड्राइवर और पुलिस की मुस्तैदी ने बचाई जान; वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।