John Shaw: बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार के पति जॉन शॉ की मौत, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

भारतीय दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ( Kiran Mazumdar-Shaw) के पति जॉन शा (John Shaw) की सोमवार 24 अक्टूबर की बेंगलुरु में मौत हो गई

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
किरण मजूमदार ( Kiran Mazumdar) और जॉन शॉ की साल 1998 में शादी हुई थी

भारतीय दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ( Kiran Mazumdar-Shaw) के पति जॉन शा (John Shaw) की सोमवार 24 अक्टूबर की बेंगलुरु में मौत हो गई। जॉन शा, बायोकॉन के पूर्व-वाइस चेयरमैन रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दाह संस्कार शहर के विल्सन गार्डन श्मशान में आज शाम 4 बजे होगा।

जॉन शॉ मूल रूप से स्टॉकलैंड के रहने वाले थे। किरण और जॉन की साल 1998 में शादी हुई थी। शादी से पहले जॉन, मदुरा कोट्स (Madura Coats) के चेयरमैन और कोट्स वियेला ग्रुप (Coats Viyella Group) के फाइनेंस और मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

यह भी पढ़ें- Muhurat Trading: इन 9 शेयरों में हो सकती है 35% तक की कमाई, जानें ICICI डायरेक्ट के पसंदीदा दिवाली स्टॉक्स


शादी के बाद वह मदुरा कोट्स को छोड़कर बायोकॉन में आ गए और साल 1999 से ही बायोकॉन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सदस्य थे। वह कंपनी के एक विदेशी प्रमोटर होने के अलावा और बायोकॉन ग्रुप की विभिन्न कंपनियों की एडवाइजरी बोर्ड में भी शामिल थे। साल 2001 में जॉन, बायोकॉन के वाइस-चेयरमैन बने थे।

जॉन ने ब्रिटेन की ग्लासगो यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल इकोनॉमी में MA (इकोनॉमिक ऑनर्स) किया था। उन्हें यूनिवर्सिटी से एक मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।