JULY services PMI : एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) द्वारा 3 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में सर्विसेज PMI में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। ये जून के 58.5 से बढ़कर 62.3 के स्तर पर आ गई है। जुलाई में सर्विसेज PMI 13 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई में कंपोजिट PMI भी 59.4 से बढ़कर 61.9 के स्तर पर आ गई है। 62.3 के स्तर पर रहने के साथ ही जुलाई सर्विसेज PMI 13 सालों में हाइएस्ट लेवल पर रही है। पिछली बार यह जून 2010 में हाइएस्ट लेवल पर थी। इसके अलावा जुलाई में सर्विसेज PMI लगातार 24वें महीने 50 के अहम स्तर से भी ऊपर रही है। इसका मतलब ये है कि लगातार 24 महीनों में देश में सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियों में विस्तार देखने को मिला है।
