Kargil Vijay Diwas 2022: देश आज करगिल विजय दिवस मना रहा है। 23 साल पहले भारतीय सेना ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर जिन जगहों पर कब्जा कर लिया था। भारत के जांबाज फौजियों ने उन दुर्गम स्थानों पर दोबारा तिरंगा लहराया था। दरअसल 26 जुलाई 1999 को भारत (India) के वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी (Pakistani Terrorists) और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था।

