Nightlife boost for Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में अब बार, होटल और क्लब अब रात 1 बजे तक खुले रहेंगे। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। बेंगलुरू में नाइटलाइफ को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसमें होटल, दुकानें, बार और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए समय सीमा को बढ़ाकर प्रतिदिन रात 1 बजे कर दिया गया है। इस कदम से सरकार को भी काफी राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिस पर सालाना करीब 55,000 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच चुनावी गारंटी लागू करने का दबाव है।
