Kartavya Path inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को शाम 7 बजे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू क्षेत्र में आने वाले राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ रखने का प्रस्ताव पास हो गया है। ऐतिहासिक राजपथ को अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।
