Get App

Kolkata Rape-Murder: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से की काम पर वापस लौटने की अपील, CBI ने कोलकाता पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिफ्तार किया है

Akhileshअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 12:35 PM
Kolkata Rape-Murder: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से की काम पर वापस लौटने की अपील, CBI ने कोलकाता पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार की जमकर खिंचाई की है

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (22 अगस्त) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई की। इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। CJI ने उन्हें आश्वासन दिया कि अस्पतालों द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "उन्हें सभी को काम पर लौटने दें... हम कुछ सामान्य आदेश पारित करेंगे। एक बार जब डॉक्टर काम पर लौट आएंगे, तो हम अधिकारियों पर प्रतिकूल कार्रवाई न करने का दबाव बनाएंगे। अगर वे काम पर नहीं लौटेंगे तो सार्वजनिक प्रशासनिक ढांचा कैसे चलेगा?"

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के 36 घंटे तक काम करने पर भी चिंता जताई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों के वकील ने CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ से कहा कि डॉक्टर से बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस पर पीठ ने कहा, "उनके काम पर वापस आ जाने के बाद हम प्रतिकूल कार्रवाई न करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालेंगे। अगर डॉक्टर काम नहीं करेंगे तो जन स्वास्थ्य ढांचा कैसे चल पाएगा?" उसने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई कठिनाई हो तो न्यायालय के पास आएं, लेकिन पहले काम पर लौटें।

सीबीआई और बंगाल सरकार ने दाखिल की रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें