Get App

Kolkata Rape: 'ये कब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बने' IMA ने डॉक्टर के रेप केस में पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल, लगाए कई गंभीर आरोप

Kolkata Doctor Rape Case: IMA ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया कि डॉ. अविक डे, जिन्हें पुलिस ने घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बताया, वह कोलकाता के SSKM अस्पताल के सर्जरी विभाग में फर्स्ट ईयर के पीजी ट्रेनी हैं। एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि डे को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट कैसे माना जा सकता है और पीजी कोर्स में उनके एडमिशन से जुड़े विवादों पर रोशनी डाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2024 पर 5:57 PM
Kolkata Rape: 'ये कब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बने' IMA ने डॉक्टर के रेप केस में पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल, लगाए कई गंभीर आरोप
Kolkata Rape: 'ये कब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बने' IMA ने डॉक्टर के रेप केस में पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की पश्चिम बंगाल ब्रांच ने 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 साल की PGT डॉक्टर की मौत की जांच के संबंध में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई है। भीड़ भरे सेमिनार हॉल की तस्वीरें जहां शव मिला था, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि इतने सारे लोगों को क्राइम सीन पर जाने की अनुमति कैसे दी गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि हो सकता है कि घटनास्थल को "बदल दिया गया" हो।

IMA ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया कि डॉ. अविक डे, जिन्हें पुलिस ने घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बताया, वह कोलकाता के SKM अस्पताल के सर्जरी विभाग में फर्स्ट ईयर के पीजी ट्रेनी हैं।

IMA ने लगाया झूठे दस्तावेज का आरोप

एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि डे को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट कैसे माना जा सकता है और पीजी कोर्स में उनके एडमिशन से जुड़े विवादों पर रोशनी डाली है। आरोप लगाया है कि उनकी सीट पक्की करने के लिए झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें