Get App

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: जेल में रोटी-सब्जी पर गुस्साया मुख्य आरोपी संजय रॉय, मांगी अंडा चाऊमीन

RG Kar Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने अपने इस्तीफे की मांग के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। बंगाल सरकार ने मेडिकल कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट का तबादला कर दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 4:49 PM
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: जेल में रोटी-सब्जी पर गुस्साया मुख्य आरोपी संजय रॉय, मांगी अंडा चाऊमीन
9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय कोलकाता के प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद है। कहा जा रहा है कि उसने जेल में खाने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। रॉय ने मांग की थी कि उसे रोटी-सब्जी के बजाय अंडा चाऊमीन खाने की इजाजत दी जानी चाहिए। जेल के नियमों के अनुसार, सभी कैदियों के लिए एक ही तरह का खाना तैयार होता है और सभी को वही खाना खाना होता है। इसलिए, रॉय की अंडा-चाऊमीन की मांग पूरी नहीं की गई।

न्यूज18 की रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि संजय रॉय रोटी और सब्जी परोसे जाने से गुस्सा था। जेल कर्मचारियों की डांट के बाद, वह आखिरकार खाने के लिए राजी हो गया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से फिर से पूछताछ की है।

10 अगस्त को गिरफ्तार हुआ था रॉय

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई। कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार किया। फुटेज में वह 9 अगस्त को सुबह 4.03 बजे सेमिनार हॉल में घुसते हुए देखा गया था, जब कथित तौर पर अपराध किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रॉय से गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने उसके बाएं गाल पर ताजा चोट, बाएं हाथ में लेफ्ट और रिंग फिंगर के बीच खरोंच, बायीं जांघ के पीछे खरोंच और अन्य चीजों पर भी ध्यान दिया, जो संघर्ष के संकेत दे रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें