Get App

Kerala: मामूली झगड़े के बाद चलती ट्रेन में शख्स ने यात्री को लगाई आग, भगदड़ से 3 लोगों की मौत, 8 घायल

Kozhikode Train Fire: केरल के कोझिकोड में एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने एक अन्य यात्री को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना के कुछ घंटों बाद केरल के इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक साल के बच्चे और एक महिला सहित तीन लोग मृत पाए गए

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 10:17 AM
Kerala: मामूली झगड़े के बाद चलती ट्रेन में शख्स ने यात्री को लगाई आग, भगदड़ से 3 लोगों की मौत, 8 घायल
Kozhikode Train Fire: ये घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में हुई (Photo: Representational)

केरल (Kerala) के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train In Kozhikode) में चढ़ने को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने एक अन्य यात्री को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना के कुछ घंटों बाद केरल के इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक साल के बच्चे और एक महिला सहित तीन लोग मृत पाए गए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, संदेह है कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों द्वारा इमरजेंसी चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी और आग बुझाई।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए तीन लोगों को RPF के जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें