Get App

Ladli Laxmi 2.0: मध्य प्रदेश की लड़कियों के लिए 'लाड़ली लक्ष्मी 2.0' लॉन्च, उच्च शिक्षा के लिए सरकार करेगी आर्थिक सहायता

Ladli Laxmi 2.0: यह योजना बच्चियों का जन्म होने पर पात्र बालिकाओं को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने और समाज के दृष्टिकोण को बदलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 12:13 PM
Ladli Laxmi 2.0: मध्य प्रदेश की लड़कियों के लिए 'लाड़ली लक्ष्मी 2.0' लॉन्च, उच्च शिक्षा के लिए सरकार करेगी आर्थिक सहायता
Ladli Laxmi 2.0: इस अवसर पर चौहान ने 1,477 लाडली लक्ष्मी योजना लाभार्थी लड़कियों के बैंक अकाउंट में कुल 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

Ladli Laxmi 2.0: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद के लिए प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी 2.0 (Ladli Laxmi 2.0) वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की है। चौहान ने 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की थी। यह योजना बालिका का जन्म होने पर पात्र बालिकाओं को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने और समाज के दृष्टिकोण को बदलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

चौहान ने बताया कि वे अपने भाषणों में अक्सर ‘बेटी है तो कल है (Beti hai to kal hai)’ जैसे नारे लगाते थे। एक बूढ़ी अम्मा ने यह नारा सुन कर उन्हें टोका था कि क्या बेटियों की विवाह की जिम्मेदारी आप लेंगे। यह सवाल उद्वेलित करने वाला था। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह साल 1990 में विधायक बने तो सबसे पहले बेटियों के विवाह के लिए सहायता देने का कार्य शुरु किया।

सीएम ने बताया 'ऐतिहासिक दिन'

इस अवसर पर चौहान ने 1,477 लाडली लक्ष्मी योजना लाभार्थी लड़कियों के बैंक अकाउंट में कुल 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए ताकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके। इस दौरान सीएम ने कहा कि वह एक ऐतिहासिक दिन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1991 में विदिशा से लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने सांसद के तौर पर मिलने वाले भत्ते की राशि का इस्तेमाल लड़कियों की शादी में मदद देने के लिए की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें