PM Modi MP-CG Visit Live: 'हमने मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को स्थापित किया'
मध्य प्रेदश के बीना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई। कानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है... आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है।