LCA Tejas Mk2: 16 देशों ने भारत से मांगी स्वदेशी फाइटर जेट की डिटेल, प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर

LCA Tejas Mk2: 4.5 जनरेशन का ये लड़ाकू विमान LCA तेजस का एक एडवांस वर्जन है। इसका घातक वर्जन वर्तमान में डिजाइन और डेवलपमेंट फेज में है

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 6:08 PM
Story continues below Advertisement
16 देशों ने भारत से मांगी स्वदेशी LCA Tejas Mk2 की डिटेल

LCA Tejas Mk2: कम से कम 16 देशों ने भारत से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस Mk2 (Tejas Mk2) की डिटेल मांगी है। News18 ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि विमान का प्रोडक्शन रेट (Production Details) बढ़ाने के लिए अतिरिक्त एजेंसियों की पहचान करने का काम भी जारी है।

सितंबर में, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने LCA Mk2 को अपनी मंजूरी दे दी। ये विमान, करीब एक दशक में MiG-29, मिराज 2000 और जगुआर बेड़े के रिटायर होने के बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्क्वाड्रनों में एक बड़े अंतर को भर देगा।

4.5 जनरेशन का ये लड़ाकू विमान LCA तेजस का एक एडवांस वर्जन है। इसका घातक वर्जन वर्तमान में डिजाइन और डेवलपमेंट फेज में है।


एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) में LCA Mk2 प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वी मधुसूदन राव ने DefExpo-2022 से इतर News18 को बताया, "भारत से पहले ही 16 देशों से विमान के बारे में जानकारी मांगी है। इसके साथ ही विमान का प्रोडक्शन रेट बढ़ाने पर केंद्र सरकार का एक बड़ा जोर है।"

उन्होंने कहा, इस दिशा में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अलावा प्राइवेट प्रोडक्शन एजेंसियों की पहचान करने की कोशिश जारी हैं, जो एडवांस विमानों के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं।

राव ने कहा, “HAL भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। HAL लीड इंटीग्रेटर हो सकता है, जो सभी प्रमुख भागों और सिस्टम को एक साथ रखने, उड़ान की ट्रेनिंग और डिस्ट्रिब्यूटर करने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन इससे परे, निजी भागीदारी की जरूरत होगी।”

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने लागत कम करने और एक्सपोर्ट करने के बेहतर मौकों के लिए विमान के लिए कंपटीटिव प्राइजिंग सुनिश्चित करने की मांग की है।

भारत में ही बनेगा इंजन

राव ने कहा कि विमान दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाना चाहिए और विमान के पहले प्रोटोटाइप की पहली उड़ान दिसंबर 2024 तक होने की उम्मीद है। इसके बाद फाइटर के तीन और प्रोटोटाइप बनाए जाएंगे।

राव ने News18 को बताया “विमान के लिए लंबे समय तक लीड कंपोनेंट्स का निर्माण शुरू हो गया है। दिसंबर 2027 तक हम सभी चार प्रोटोटाइप के लिए कंप्लीट फ्लाइट ट्रेनिंग के साथ LCA Mark 2 के डिजाइन और डेवलपमेंट को पूरा कर लेंगे और IAF के लिए LCA Mark 2 के प्रोडक्शन फेज में एंट्री करेंगे।"

लेटेस्ट F414 GE फाइटर जेट इंजन LCA तेजस के Mk II वर्जन को पावर देंगे। उन्होंने कहा, "अमेरिका स्थित जनरल इलेक्ट्रिक से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के बाद इंजन पूरी तरह से भारत में बनाए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की सरकार के एक पत्र में यह डिटेल दी गई है कि इंजन का निर्माण भारत में 100% मैन्युफैक्चरिंग ToT के साथ तीन हफ्ते के भीतर किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।