Get App

Lunar Eclipse 2022: आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, कहां और कैसे देख पाएंगे? जानिए पूरी डिटेल

Lunar Eclipse: साल 2022 में 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। देश के कुछ शहरों में पूर्ण और आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण दिखाई देगा

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 08, 2022 पर 9:29 AM
Lunar Eclipse 2022: आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, कहां और कैसे देख पाएंगे? जानिए पूरी डिटेल
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

Lunar Eclipse: आज 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण को भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने के कारण इसका ज्योतिषीय महत्व होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। अगली पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस घटना को ब्लड मून (Blood Moon 2022) कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में चला जाता है। इस दौरान और लाल दिखाई देता है। ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

अगर आप कार्तिक की पूजा स्नान दान और तुलसी पूजा करना चाहते हैं तो आपको कार्तिक माह स्नान, कथाओं और यज्ञ अनुष्ठानों का समापन भोग सोमवार 8 नवम्बर प्रात 8.08 बजे से पहले करना होगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

ऑर्बिट में जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी (Earth) आती है तो चांद को ढकने लगती है। पृथ्वी के बीच में आने की वजह से चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष की नजर से देखें तो ये चंद्र ग्रहण मेष राशि में होगा। मतलब जिस वक्त ग्रहण है उस वक्त चांद मेष राशि में प्रवेश करेगा। भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे से होगी। इस दौरान ये आंशिक होगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:47 बजे से शुरू होगा। लेकिन, भारत में इसे शाम 5.20 बजे देखा जा सकेगा। शाम 6.18 बजे चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। मतलब एक घंटे के लिए सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी होगी। इस दौरान आपको चांद के आगे से गुजरती पृथ्वी दिखाई देगी। हालांकि, इसकी विजिबिलिटी इतनी नहीं होती कि इसे खुली आंखों से देखा जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें