Lunar Eclipse 2022: 15 दिनों में दूसरा ग्रहण, भारत के इन शहरों में दिखेगा 8 नवंबर को चंद्रग्रहण

Lunar Eclipse 2022: अभी बीते हफ्ते दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा था। अब मंगलवार 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
Lunar Eclipse 2022: मंगलवार 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

Lunar Eclipse 2022: अभी बीते हफ्ते दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा था। अब मंगलवार 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है। ये साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। ये चंद्रग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में नजर नहीं आएगा। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषी कारणों से काफी लोग इसे अशुभ मानते हैं।

इन शहरों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण

अगले हफ्ते 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण शाम लगभग 5:32 से 6:18 तक रहेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के ज्यादातर हिस्सों में नजर नहीं आएगा। चंद्र ग्रहण देश के पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी आदि में नजर आएगा। इसके अलावा दुनिया अन्य शहरों बीजिंग, सिडनी, काठमांडू, टोक्यो, जकार्ता, मेलबर्न, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, मैक्सिको सिटी, शिकागो आदि में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।


आखिर क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात को सूरज, चांद और पृथ्वी के एक ही साथ एक लाइन में आने से लगता है। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में स्थित होती है। इसकी वजह से पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है। इस साल पहला चंद्रग्रहण 15 मई 2022 को लगा था। अब दूसरा और साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लग रहा है।

25 अक्टूबर को लगा था सूर्यग्रहण

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगा था। भारत में यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण था। यह देश के दिल्ली, बेंगलूरु, उज्जैन, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में दिखाई दिया था।  यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया और उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दिया था।

ग्रहण के समय रखें इन बातों का ख्याल

ग्रहण के समय भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता है। सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मन में जाप कर सकते हैं। आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

Daily Voice: अगर कैपेक्स साइकिल को चाहते हैं खेलना तो प्राइवेट बैंकों से रहें दूर, पीएसयू बैंक और इंजीनियरिंग शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।