Lunar Eclipse 2022: अभी बीते हफ्ते दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा था। अब मंगलवार 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है। ये साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। ये चंद्रग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में नजर नहीं आएगा। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषी कारणों से काफी लोग इसे अशुभ मानते हैं।
