Get App

MP: दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास मिनी ट्रक पलटने से 5 की मौत, 30 घायल

मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दतिया जिले के बुहारा गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 11:30 AM
MP: दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास मिनी ट्रक पलटने से 5 की मौत, 30 घायल
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़‍ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है

मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दतिया जिले के बुहारा गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या सिर्फ दो बताई है। प्रारंभिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं। घटना उस उक्त हुई जब सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ से जतारा जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, "दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है, 5 लोगों की मौत हुई है और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।"

ये भी पढ़ें- Vietjet प्लेन की फिलीपींस में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 214 यात्री

दतिया हादसे पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये दुःखद घटना घटी है। इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग सभी को बचा लिया गया है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, अभी हमारी प्राथमिकता घायलों का इलाज कराना है। इस संबंध में गृहमंत्री ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़‍ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें