Vietjet प्लेन की फिलीपींस में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 214 यात्री

फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार Airbus A321 दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन से वियतनाम जा रहा था। इसी दौरान प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई और उसे इलोकोस नॉर्ट प्रांत में लाओआग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। बाद में प्लेन की फिलीपींस में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
प्लेन की फिलीपींस में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

214 यात्रियों को ले जा रहे एक वियतजेट (Vietjet) प्लेन को तकनीकी समस्या आने के बाद बुधवार सुबह उत्तरी फिलीपींस में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार Airbus A321 दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन से वियतनाम जा रहा था। इसी दौरान प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई और उसे इलोकोस नॉर्ट प्रांत में लाओआग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। बाद में प्लेन की फिलीपींस में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

नागरिक उड्डयन एजेंसी के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पायलट ने किसी इमरजेंसी स्थिति की घोषणा नहीं की। उसने 'टावर' को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। हालांकि, किसी इंजन में खराबी की जानकारी नहीं मिली है। अपोलोनियो ने बताया कि यात्रियों के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की गई है, जिसके बुधवार को पहुंचने की उम्मीद है। जब तक यात्रियों से एयरपोर्ट के 'लाउंज' में इंतजार करने को कहा गया है।

बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक फ्लाइट के एक इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया था। प्लेन से 232 लोग सवार थे, जिनकी मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि, पायलटों ने सूझबूझ के साथ रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई थी। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।


ये भी पढ़ें- Roman Colosseum: रोम की इस ऐतिहासिक बिल्डिंग पर लिखना है मना, गलती करने पर देना पड़ेगा लाखों का फाइन

उस वक्त एक बयान में बताया गया था कि प्लेन को इमरजेंसी स्थिति में उतरना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI173 में 216 यात्री और 16 क्रू सदस्य सवार थे। 6 जून की एयर इंडिया की उड़ान AI173A जो दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को का संचालन कर रही थी, उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। फिर आनन.फानन में इस उड़ान को डायवर्ट किया गया और रूसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।