Get App

Betul Coal Mine : बैतूल की कोयला खदान में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Betul Coal Mine : यह हादसा खदान के मुहाने से तीन 300 मीटर अंदर हुआ है।रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 10:04 PM
Betul Coal Mine : बैतूल की कोयला खदान में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। (फोटो - सोशल मीडिया)

Betul Coal Mine  : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को यहां खदान के एक फेज का स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। अभी तक तीन मजदूरों की मौत हुई है। हादसे के बाद खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

 रेस्क्यू  ऑपरेशन जारी

वहीं इस हादसे की जानकारी होते ही बैतूल के डीएम नरेंद्र सूर्यवंशी एसपी निश्चल झारिया WCL के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हादसा खदान के मुहाने से तीन 300 मीटर अंदर हुआ है।रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

बैतूल में कोयला खदान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत दल खदान के अंदर पहुंच चुका है और बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी बैतूल में ऐसे हादसों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है।  बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने इस घटना की पुष्टि की है और खुद  छतरपुर-1 खदान पर पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें