मध्य प्रदेश के रतलाम में शनिवार देर रात बवाल हो गया है। गणेश प्रतिमा ले जा रहे जुलूस पर मोचीपुरा इलाके में पथराव हो गया है। जिससे पत्थर जुलूस में चल रहे एक शख्स को लगा। इसके बाद दोबत्ती थाने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी संख्या में जमा लोग नारेबाजी करने लगे। थाने पर मौजूद हिंदू संगठनों के लोगों ने पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने स्थिति में नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
