Maha Kumbh 2025: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में कटौती की है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA के आदेश के बाद एयरलाइन ने यह कदम उठाया है। बता दें कि महाकुंभ में भारी तादाद में पहुंच रहे लोगों के चलते प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में भारी उछाल देखा गया। इसके चलते बुधवार को मंत्रालय ने एयरलाइनों से उचित किराया बनाए रखने का आग्रह किया। जिसके बाद अब इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपने किराए में 30-50% की कटौती की है।
