Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर में है। प्रयागराज में संगम के किनारे पिछले एक महीने से जारी महाकुंभ अब कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा। वहीं 144 साल बाद हो रहे इस महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक बूस्टर देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, कुछ लोग कुंभ पर उंगली उठाते हैं, ऐसे लोगों से हम कहना चाहते हैं कि कुंभ के आयोजन में 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए और बदले में 3 लाख करोड़ का लाभ हो रहा रहा है।
