Indian Railways News : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार को हुए भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मूस्तैद नजर आ रहा है। दिल्ली की घटना के बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन अलर्ट पर है। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन (दारागंज) को अब 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। बता दें कि महाकुंभ में शनिवार और रविवार को एक बार फिर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
