Get App

Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक! मुंबई में इस दिन होगी मूसलाधार बारिश

Monsoon Update: मुंबई में मानसून के दस्तक देते ही मूसलाधार बारिश होगी, जो कम से कम 24 घंटे तक जारी रह सकता है। IMD मुंबई ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2024 पर 8:12 PM
Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक! मुंबई में इस दिन होगी मूसलाधार बारिश
Monsoon Update: मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है (File Photo: REUTERS)

Monsoon Update: मुंबई में जारी येलो अलर्ट के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में मुंबई में इसका आगमन होगा। IMD के मुताबिक, 9 जून को मुंबई में मानसून के दस्तक देते ही मूसलाधार बारिश होगी, जो कम से कम 24 घंटे तक जारी रह सकता है। गुरुवार (7 जून) दोपहर को IMD मुंबई ने एक अखबार से कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ गया है।"

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, IMD मुंबई के डायरेक्टर सुनील कांबले ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, रत्नागिरी और सतारा तक दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। वहीं, इसके रविवार (9 जून) तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।"

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम ब्यूरो ने मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों ठाणे और रायगढ़ के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि गरज के साथ मध्यम बारिश होगी। इस दौरान शहर में बादल छा जाएंगे। यह सिलसिला 10 जून तक जारी रहने की उम्मीद है। मुंबई के कुछ हिस्सों और उपनगरों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें