World's costliest mango: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन दुनिया का सबसे महंगा आम जापानी ब्रीड का है। मध्य प्रदेश में एक किसान के पास इस आम के दो पेड़ हैं जिनकी रखवाली के लिए सिक्योरिटी गार्ड और कुत्ते रखे गए हैं। अब एक-एक आम का वजन 900 ग्राम हो और कीमत 2.7 लाख रुपए किलो हो तो भला इसकी सुरक्षा में चूक कैसे की जा सकती है।
