Mann Ki Baat : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रिसमस के मौके पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का 96वां एपिसोड है। वहीं इस साल का यह आखिरी एपिसोड है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गुजरते साल को विदाई देते हुए इस वर्ष भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2022 अद्भुत रहा। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए, ‘अमृत काल’ शुरू हुआ।
