Mann Ki Baat: पीएम मोदी इस शख्स से मिलकर हुए खुश, कहा - श्रेष्ठ भारत के लिए युवा संगम अहम

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने वीर सावरक का जिक्र करते हुए कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व शक्ति और विशालता का था। उनका निडर और स्वाभिमानी स्वभाव गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका

अपडेटेड May 28, 2023 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित किया गया था।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए आज सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 101वां एपिसोड है।  पीएम मोदी ने देशवासियों संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात से कई लोग एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाईकर्मी भाई-बहन हों या फिर अलग-अलग सेक्टर्स के दिग्गज, ‘मन की बात’ ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम पीएम मोदी की सरकार के नागरिक तक पहुंचने के कार्यक्रम का एक प्रमुख जरिया बन गया है।

इसके पहले 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था। यह 100वां एपिसोड था। इसका संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समेत देश भर में और दुनिया के कई हिस्सों में इसका सीधा प्रसारण किया गया था।

मन की बात की दूसरी सेंचुरी की शुरुआत


पीएम मोदी ने कहा इस बार ‘मन की बात’ का ये एपिसोड 2nd century का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रिट किया है। आप सबकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह ‘मन की बात’ के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा जब ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू हुआ था तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग Time zone में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी, इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।

PM Modi ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, सेंगोल को भी किया गया स्थापित, जानें क्या है इस नई बिल्डिंग की खासियतें

जापान की यात्रा का जिक्र

मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जापान दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों पहले मैं जापान गया, जहां मुझे हिरोशिमा पीस मेमोरियल में जाने का मौका मिला। ये एक भावुक कर देने वाला पल था। जब हम इतिहास की यादों को संजो कर रखते हैं तो आने वाली पीढ़ियों की बहुत मदद करता है।

अरुणाचल के ग्यामर न्योकुम से की बातचीत

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान युवा संगम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। पीएम ने अरुणाचल प्रदेश के ग्यामर न्योकुम से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि युवा संगम में आपका कैसा अनुभव रहा इसे लेकर एक ब्लॉग लिखिए। ताकि देश के अन्य युवा साथियों के पता चले कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की योजना क्या है।

जानिए क्या है युवा संगम

पीएम ने बताया कि 'युवासंगम’ में युवा दूसरे राज्यों के शहरों और गावों में जाते हैं। उन्हें अलग-अलग तरह के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। युवासंगम के पहले राउंड में करीब 1200 युवा, देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। जो भी युवा, 'युवासंगम' का हिस्सा बने हैं। वो अपने साथ ऐसी यादें लेकर वापस लौट रहे हैं, जो जीवनभर उनके दिल में बसी रहेंगी। भारत में इतना कुछ जानने और देखने के लिए है कि आपकी उत्सुकता हर बार बढ़ती ही जाएगी। मुझे उम्मीद है कि इन रोमांचक अनुभवों को जानकर आप भी देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा के लिए जरुर प्रेरित होंगे।

अपने देश में म्यूजियम जरूर देखने जाएं

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने भारत में नए-नए तरह के म्यूजियम और मेमोरियल बनते देखें हैं। स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में बिप्लोबी भारत गैलरी हो या फिर जलियावालां बाग मेमोरियल का पुनुरुद्धार, देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित पीएम म्यूजियम भी आज दिल्ली की शोभा बढ़ा रहे हैं। पहली बार देश में सभी museums के बारे में जरुरी जानकारियों को compile भी किया गया है।

पीएम मोदी ने वीर सावरकर को किया याद 

पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 मई को, महान स्वतंत्रता सेनानी, वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प-शक्ति से जुड़ी गाथाएँ आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं वो दिन नहीं भूल सकता, जब मैं अंडमान में, उस कोठरी में गया था। जहां वीर सावरकर ने कालापानी की सजा काटी थी। उनके निर्भीक और स्वाभिमानी स्वाभाव को गुलामी की मानसिकता बिल्कुल भी रास नहीं आती थी।

एनटी रामाराव जी की 100वीं जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कुछ दिन बाद 4 जून को संत कबीरदास जी की भी जयंती है। कबीरदास जी ने जो मार्ग हमें दिखाया है, वो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। संत कबीर ने समाज को बांटने वाली हर कुप्रथा का विरोध किया, समाज को जागृत करने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज एनटी रामाराव जी की 100वीं जयंती है।

जलसंरक्षण पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलसंरक्षण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी - बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है। व्यक्ति और देश का विकास भी रुक जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। ये जल संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। हम हर गर्मी में इसी तरह, पानी से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात करते रहते हैं।

21 जून को मनाएंगे विश्व योग दिवस

पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून को हम विश्व योग दिवस (World Yoga Day) भी मनाएंगे। उसकी भी देश-विदेश में तैयारियां चल रही हैं। आप इन तैयारियों के बारे में भी अपने ‘मन की बात’ मुझे लिखते रहिए। किसी और विषय पर कोई और जानकारी अगर आपको मिले तो वो भी मुझे जरूर बताइयेगा।

कहां देखें मन की बात?

सुबह 11 बजे वीर सावरकर को श्रद्धांजलि देने के बाद मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होता है। ये कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। इसे आकाशवाणी, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया गया। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रसारित होने वाले मन की बात के एपिसोड के लिए लोगों को अपने विचार और सुझाव शेयर करने के लिए कहा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।