Get App

Monsoon Rain: भारत में इस साल औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश होने की संभावना, IMD का अनुमान

Monsoon Rain: IMD के DG मृत्युंजय महापात्र कहते हैं, "1971 से 2020 तक बारिश के आंकड़ों के अनुसार, हमने नया लॉन्ग पीरियड एवरेज और सामान्य पेश किया है... इस सामान्य के अनुसार, 1 जून से 30 सितंबर तक का औसत, पूरे देश में कुल बारिश 87cm होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 4:30 PM
Monsoon Rain: भारत में इस साल औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश होने की संभावना, IMD का अनुमान
Monsoon Rain: भारत में इस साल औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश होने की संभावना, IMD का अनुमान

Monsoon Rain: भारत में साल 2024 में औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऐसा अनुमान जताया है। भारत अपने खेतीबाड़ी के लिए मानूसन की बारिश पर काफी ज्यादा निर्भर रहता है और ये खबर देश की प्रोडक्शन और ग्रोथ के लिए काफी अच्छी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि मानसून इस साल लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 106% होने की उम्मीद है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में देश के दक्षिणी सिरे पर आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है।

IMD औसत या सामान्य वर्षा को चार महीने के मौसम के लिए 50 साल के औसत 87 सेमी (35 इंच) के 96% और 104% के बीच के रूप में परिभाषित करता है।

IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि भारत में अच्छे मानसून से जुड़ी ला नीना की स्थिति अगस्त-सितंबर तक आने की संभावना है।  1951 से 2023 तक के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 9 मौकों पर सामान्य से ज्यादा मानसूनी बारिश हुई, जब ला नीना के बाद एल नीनो घटना हुई।

देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें