Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में दो दिनों से बारिश और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया है। रविवार को ठंडी हवाओं और बारिश में लोगों ने खूब इंजॉय किया। मौसम विभाग ने आज (15 अप्रैल 2024) हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आसामान में बादल छाए रहेंगे

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather: मौसम विभाग ने आज (15 अप्रैल 2024) दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। नौ साल बाद 14 अप्रैल सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 14 अप्रैल, 2015 में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं अगले 5 दिनों तक आसामान में बादल छाए रह सकते हैं।

आज (15 अप्रैल 2204) के लिए भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। मंगलवार से एक बार फिर शुष्क मौसम से लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, अप्रैल में 19 और 20 तारीख को लोगों को फिर से तेज गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग ने की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार (15 अप्रैल 2024) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को फिर से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश की वजह दिल्ली में आने वाली कम से 22 उड़ानों डायवर्ट किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश हुई है। रविवार को तेज हवाओं की वजह से भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Odisha Heatwave: ओडिशा में गर्मी का कहर बढ़ेगा, अगले कुछ दिनों में 6 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा और लू चलने का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।