Mumbai Ice Cream: महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, निकली इंसान की कटी उंगली, मचा हड़कंप

Mumbai Ice Cream Case: मुंबई के मालाड इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ अजीब घटना सामने आई है। इसे देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला ने किराने की डिलीवरी ऐप ज़ेप्टो के जरिए आइसक्रीम के साथ-साथ अन्य सामान भी ऑर्डर किया था। आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली निकली

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Ice Cream Case: मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम में कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने इसकी तस्वीर शेयर की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी।  शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है की आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में जांच के लिए भेज दिया है।

यह घटना मुंबई के मालाड इलाके की है। 27 साल की ओरलेम ब्रेंडन सेराओ महिला डॉक्टर ने बटर स्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। जब उसे अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ी महसूस हुई, तो उसने करीब से देखा। उसे आइसक्रीम के कोन के भीतर इंसान की कटी हुई उंगली मिली। आइसक्रीम उसकी बहन ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उसने किराने की डिलीवरी ऐप जेप्टो के जरिए अन्य वस्तुओं के साथ आइसक्रीम का ऑर्डर किया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस


सेराओ की बहन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी। मालाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम में मिले मानव अंग को भी FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि उस जगह की भी तलाशी ली जाएगी जहां आइसक्रीम का निर्माण और पैकिंग की गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया  है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

मुंबई में मचा हड़कंप

दरअसल, उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी। तभी उन्होंने उससे तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवर हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बन गया है। अब तक तो खाने की चीजों में छिपकली और अन्य कीड़े मिलने की खबरें आई थीं। लेकिन इंसान अंग के मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी लोग यही सोच रहे हैं कि यह कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर यह भी खबर खूब वायरल हो रही है। यह आइसक्रीम एक नामी ब्रांड का बताया जा रहा है।

भारत में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला, पश्चिम बंगाल में एक बच्चे को संक्रमण, WHO पहले ही कर चुका है सतर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।