Get App

Mumbai Ice Cream: महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, निकली इंसान की कटी उंगली, मचा हड़कंप

Mumbai Ice Cream Case: मुंबई के मालाड इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ अजीब घटना सामने आई है। इसे देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला ने किराने की डिलीवरी ऐप ज़ेप्टो के जरिए आइसक्रीम के साथ-साथ अन्य सामान भी ऑर्डर किया था। आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली निकली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 1:50 PM
Mumbai Ice Cream: महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, निकली इंसान की कटी उंगली, मचा हड़कंप
Mumbai Ice Cream Case: मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम में कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने इसकी तस्वीर शेयर की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी।  शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है की आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में जांच के लिए भेज दिया है।

यह घटना मुंबई के मालाड इलाके की है। 27 साल की ओरलेम ब्रेंडन सेराओ महिला डॉक्टर ने बटर स्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। जब उसे अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ी महसूस हुई, तो उसने करीब से देखा। उसे आइसक्रीम के कोन के भीतर इंसान की कटी हुई उंगली मिली। आइसक्रीम उसकी बहन ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उसने किराने की डिलीवरी ऐप जेप्टो के जरिए अन्य वस्तुओं के साथ आइसक्रीम का ऑर्डर किया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सेराओ की बहन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी। मालाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम में मिले मानव अंग को भी FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि उस जगह की भी तलाशी ली जाएगी जहां आइसक्रीम का निर्माण और पैकिंग की गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया  है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें