Get App

मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री अब मुफ्त में देख सकते हैं फिल्म और टीवी शो, जानें डिटेल

सेंट्रल रेलवे ने सुगरबॉक्स नेटवर्क के मोबाइल ऐप के जरिए से "कंटेंट-ऑन-डिमांड" इंफोटेनमेंट सर्विस देने के लिए मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2022 पर 8:29 PM
मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री अब मुफ्त में देख सकते हैं फिल्म और टीवी शो, जानें डिटेल
मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री अब मुफ्त में देख सकते हैं फिल्म और टीवी शो

मुंबई की सब-अर्बन लोकल ट्रेनों से आने-जाने वालों के लिए सेंट्रल रेलवे (CR) के पास अच्छी खबर है। वे अब अपनी यात्रा के दौरान इन लोकल ट्रेनों में फिल्में, टीवी शो और एजुकेशन प्रोग्राम मुफ्त में देख सकते हैं। यह सेंट्रल रेलवे (CR) की तरफ से एक नई "कंटेंट-ऑन-डिमांड" इंफोटेनमेंट सर्विस शुरू करने के साथ संभव हुआ है। इसके लिए सेंट्रल रेलवे ने सुगरबॉक्स नेटवर्क के मोबाइल ऐप के जरिए से "कंटेंट-ऑन-डिमांड" इंफोटेनमेंट सर्विस देने के लिए मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है।

इंफोटेनमेंट सर्विस वाले हर एक कोच पर एक डिवाइस लगाया गया है, जबकि दूसरे लोकल ट्रेनों में इसे स्थापित करने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सेंट्रल रेलवे ने एक ट्वीट में कहा, "अनिल कुमार लाहोटी, GM CRL को सेंट्रल रेलवे और Sugar box Network की तरफ से 10 सब-अर्बन लोकल ट्रेनों में 'कंटेंट ऑन डिमांड-इन्फोटेनमेंट सर्विस' का डायरेक्ट एक्सपीरियंस था। गैर-फेयर रेवेन्यू के जरिए CR की तरफ से की गई यह पहल यात्रियों के लिए एक डिजिटल अनुभव प्रदान करेगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें