Mumbai Rain: मानसून आते ही मुंबई में जबरदस्त बारिश शुरू हो गई है। सोमवार को भारी बरसात के कारण मुंबई में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमने और ट्रैफिक जाम की मुश्किल शुरू हो गई है।

Mumbai Rain: मानसून आते ही मुंबई में जबरदस्त बारिश शुरू हो गई है। सोमवार को भारी बरसात के कारण मुंबई में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमने और ट्रैफिक जाम की मुश्किल शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने मुंबई और थाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मुंबई और थाणे जिले के कई इलाकों में शुक्रवार तक भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के कलर कोड के मुताबिक ऑरेंज अलर्ट के मायने हैं कि मौजूदा हालात बरकरार रहेंगे यानी आने वाले दिनों में लगातार बारिश हो सकती है।
भारी बारिश से जलजमाव
जबरदस्त बारिश से नवी मुंबई के खंडेश्वर रेलवे स्टेशन पर जलजमाव हो गया है। मुंबई में कई जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम की मुश्किल से भी जूझना पड़ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।