Get App

मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनिया के सबसे फेमस रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल

लखनऊ का टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट स्वाद मे एटलस की लिस्ट में 12वें नंबर पर आता है। ये रेस्टोरेंट अपने मुगलई खानों के लिए प्रसिद्ध है और अपने अनूठे स्वाद और इसके बनाने के पीछे के पुराने तरीकों के कारण इसे घरेलू और विदेश दोनों जगह पहचान मिली है। इसके बाद कोलकाता का पीटर कैट रेस्टोरेंट लिस्ट में 17वें स्थान पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 3:38 PM
मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनिया के सबसे फेमस रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल
मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल

दुनिया भर मे बहुत सारे रेस्टोरेंट हैं, जो अपने लाजवाब खाने के लिए काफी मशहूर हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि दुनिया के सबसे दिग्गज रेस्टोरेंट की लिस्ट में कुछ भारतीय रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। ट्रैवल ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने केरल के पैरागॉन रेस्टोरेंट को दुनिया के 150 सबसे दिग्गज रेस्टोरेंट में 11वें नंबर पर रखा है। इस रेस्टोरेंट की शुरुआत 1939 में कोझिकोड में हुई थी। इस रेस्टोरेंट की बिरयानी सबसे लोकप्रिय मानी जाती है।

लिस्ट के अनुसार, ये रेस्टोरेंट अपने इलाके के सबसे अच्छे व्यंजनों का एक सच्चा प्रमाण है। अपने पारंपरिक मालाबार व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध, ये शानदार स्वाद और सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता है, जो इस इलाके के बारे मे बताता है।

लखनऊ का टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट स्वाद मे एटलस की लिस्ट में 12वें नंबर पर आता है। ये रेस्टोरेंट अपने मुगलई खानों के लिए प्रसिद्ध है और अपने अनूठे स्वाद और इसके बनाने के पीछे के पुराने तरीकों के कारण इसे घरेलू और विदेश दोनों जगह पहचान मिली है। इसके बाद कोलकाता का पीटर कैट रेस्टोरेंट लिस्ट में 17वें स्थान पर है।

डॉग्स का ख्याल रखने के लिए ये फैमिली दे रही है करोड़ों रुपए, सालाना मिलेगी 6 हफ्तों की छुट्टियां

हरियाणा के मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनिया के सबसे मशहूर रेस्टोरेंट की लिस्ट में 23वें नंबर पर है। सड़क किनारे फूड स्टॉल के रूप में अपनी शुरुआत के बाद से, अमरीक सुखदेव ढाबा दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर एक मशहूर फूड ज्वाइंट बना हुआ है। ढेर सारे मक्खन और मसालेदार अचार के साथ परोसे जाने वाले देसी पराठों के साथ-साथ, इस जगह के आलू पराठा की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें