Get App

हमें 'देश को बांटना' बंद करना होगा, सरकार और इंडस्ट्री को ज्यादा कोशिश करने की जरूरत: Nadir Godrej

Nadir Godrej ने कहा कि हमारा प्रदर्शन आर्थिक मोर्चे पर बहुत अच्छा है। फाइनेंशियल इनक्लूजन और एजुकेशन जैसे वेल्फेयर के कदम भी उठाए जा रहे हैं। लेकिन, देश की एकता के लिए हमें काम करने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2022 पर 5:38 PM
हमें 'देश को बांटना' बंद करना होगा, सरकार और इंडस्ट्री को ज्यादा कोशिश करने की जरूरत: Nadir Godrej
नादिर गोदरेज ने एक कविता के रूप में अपनी बात सामने रखी। इस कविता में कई मसलों को छुआ गया था।

बिलियनेयर इंडस्ट्रियलिस्ट नादिर गोदरेज (Nadir Godrej) ने कहा है कि हमें 'देश को बांटना' बंद करना होगा। उन्होंने सरकार और उद्योग जगत से इसके लिए कोशिश बढ़ाने की अपील की। नादिर गोदरेज मशूहर कंपनी Godrej Industries के चेयरमैन और एमडी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन आर्थिक मोर्चे पर बहुत अच्छा है। फाइनेंशियल इनक्लूजन और एजुकेशन जैसे वेल्फेयर के कदम भी उठाए जा रहे हैं। लेकिन, देश की एकता के लिए हमें काम करने की जरूरत है।

इस हफ्ते की शुरुआत में एक बुक लॉन्च के मौके पर पीटीआई से बातचीत मे गोदरेज ने कहा, "... मेरा मानना है कि देश की एकता को बनाए रखने की कोशिश करने की जरूरत है और देश को बांटना बंद करना होगा। मुझे लगता है कि यह जरूरी है और मुझे यह लगता है कि सरकार भी यह समझती है कि ग्रोथ के लिए यह जरूरी है। हमें इस पर फोकस करना होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें