Get App

NEET Paper Leak: CBI ने RIMS रांची की MBBS छात्रा को किया गिरफ्तार, 'सॉल्वर मॉड्यूल' का हिस्सा, नीट पेपर हल करने का आरोप

NEET Paper Leak: इससे पहले दिन में, RIMS के PRO राजीव रंजन ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "CBI की टीम फर्स्ट ईयर की छात्रा से पूछताछ कर रही है। टीम ने बुधवार को अस्पताल मैनेजमेंट से संपर्क कर कहा कि वे उससे नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। मैनेजमेंट ने टीम को पूरा सहयोग दिया। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने उससे पूछताछ की और कहा कि आगे भी पूछताछ की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:42 PM
NEET Paper Leak: CBI ने RIMS रांची की MBBS छात्रा को किया गिरफ्तार, 'सॉल्वर मॉड्यूल' का हिस्सा, नीट पेपर हल करने का आरोप
NEET Paper Leak: CBI ने RIMS रांची की MBBS छात्रा को किया गिरफ्तार

CBI ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के फर्स्ट ईयर की MBBS छात्रा को कथित तौर पर ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने वाला ये गैंग एक इंजीनियर के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसने NEET-UG प्रश्नपत्र चुराए थे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद सुरभि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने बताया कि आरोप है कि कुमारी ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ की पांचवीं सदस्य थी, जो पंकज कुमार के चुराए गए प्रश्नपत्र को हल करने के लिए पांच मई की सुबह NEET-UG परीक्षा के दिन हजारीबाग में मौजूद थी। CBI ने अब तक NEET-UG मामलों के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CBI ने पहले की थी पूछताछ

झारखंड सरकार के तहत आने वाले RIMS को पहले राजेंद्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RMCH) के नाम से जाना जाता था। संस्थान के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से इस हफ्ते की शुरुआत में CBI ने पूछताछ के लिए संपर्क किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें