Get App

Shocking Murder Case: निक्की यादव, श्रद्धा वालकर और मेघा थोरवी... तीनों प्रेम कहानियों का दर्दनाक अंत

Shocking Murder Case: 8 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला ने पिछले साल 18 मई 2022 को अपनी 25 साल की ‘लिव इन पार्टनर’ श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के कई टुकड़े कर उन्हें करीब तीन हफ्ते तक फ्रिज में रखा। बाद में उसने शव के टुकड़ों को शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 9:44 AM
Shocking Murder Case: निक्की यादव, श्रद्धा वालकर और मेघा थोरवी... तीनों प्रेम कहानियों का दर्दनाक अंत
हाल में सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति साहिल गहलोत ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी, उसके शरीर को फ्रिज के अंदर रख दिया

दिल्ली में श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar Murder Case) हत्याकांड मामले के महीनों बाद राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई में दो अन्य महिलाओं की जघन्य हत्याएं की गई। तीनों महिलाओं में एक बात समान थी, वो यह कि उन्हें उनके प्रेमियों ने ही मार डाला। इन तीनों घटनाओं ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा वालकर को लगभग 9 महीने हो गए हैं। इसके बाद हत्यकांड की कई खबरें सामने आईं, लेकिन हाल के निक्की यादव (Nikki Yadav Murder Case) और मेघा थोरवी (Megha Thorvi Murder Case) की हत्याओं के मामलों ने फिर से लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

निक्की यादव हत्याकांड

एक चौंकाने वाली घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति साहिल गहलोत ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी, उसके शरीर को फ्रिज के अंदर रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने चला गया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना 14 फरवरी को तब सामने आई जब आरोपी द्वारा कथित रूप से प्रेमिका की हत्या करने के चार दिन बाद पुलिस ने पीड़िता का शव बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से निक्की यादव का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, निक्की, साहिल से शादी करना चाहती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें