Get App

रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार, जान लें कैसे, नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान

भारत में हर साल सड़क हादसों में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। वहीं सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वालों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'कैशलेस ट्रीटमेंट' स्कीम की घोषणा की थी, वहीं अब घायलों की मदद करने वाले लोगों को इतनी इनामी राशि मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 5:58 PM
रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार, जान लें कैसे, नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान
रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार

भारत में हर साल सड़क हादसों में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। कई सड़क हादसों में घायल होने वाले हजारों लोग, वक्त पर इलाज ना मिलने की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं। अपने नागरिकों की जान, ऐसे हादसों से बचाने के लिए केंद्र सरकार काफी गंभीर है। वहीं सोमवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों में घयाल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले देवदूतों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने रोड एक्सीडेंट में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के लिए इनाम राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी। बता दें कि फिलहाल ऐसे लोगों को सरकार 5000 हजार का इनामी राशि देती है।

बढ़ गई इनामी राशि 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ये ऐलाव महाराष्ट्र के पुणे में इस बात का ऐलान किया। वहीं रोड सेफ्टी के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय को इनामी राशि बढ़ाने का निर्देश दिया है। गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो जीवित बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

नितिन गडकरी ने किया ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें