Get App

नितिन गडकरी ने कहा – दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा खत्म, फ्लाइट की नहीं होगी जरूरत

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली से देहरादून अब आप सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार का सफर 90 मिनट में खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 235 किमी है। नए एक्सप्रेसवे में यह दूरी घटकर 210 किमी रह जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2023 पर 7:40 AM
नितिन गडकरी ने कहा – दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा खत्म, फ्लाइट की नहीं होगी जरूरत
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की लागत 12,000 करोड़ रुपये है

Delhi-Dehradun Expressway: हाइवे पर सफर करने वालों को एक और खुशखबहरी जल्द ही मिलने वाली है। दिल्ली से देहरादून का सफर इस साल के आखिरी तक बेहद सुहाना होने वाला है। मौजूदा समय में दिल्ली से देहरादून जाने में 5-6 घंटे का समय लगता है। लेकिन अब यह समय घटकर सिर्फ 2 घंटे का रह जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री (Union Ministry of Road and Transport) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि अब कोई भी आदमी दिल्ली से देहरादून फ्लाइट से नहीं जाएगा। वो 2 घंटे में देहरादून और 90 मिनट में हरिद्वार पहुंच जाएंगे।

दरअसल दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। गडकरी ने कहा कि इस साल के दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे काफी लोगों को फायदा होगा। गडकरी ने हाल ही में इस एक्सप्रेसवे का मुआयना किया है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लागत

नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा है। इसकी निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपये है। इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खासियत ये है कि इस पर 12 किलोमीटर लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है, जो कि एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां हवा से बात करती नजर आएंगी। मौजूदा समय में दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 235 किमी है। नए एक्सप्रेसवे में यह दूरी घटकर 210 किमी रह जाएगी। यह सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में 90 मिनट लगेंगे। गडकरी ने आगे बताया कि 6 लेने वाले इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम 60-70 फीसदी पूरा हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें