No-Confidence Motion: लोकसभा में सरकार पर बरसे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने किया जोरदार पलटवार

No-Confidence Motion: संसद में आज लगातार दूसरे दिन भी अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्‍वास प्रस्ताव पर बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त की शाम को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
No-Confidence Motion: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जोरदार पलटवार किया

No-Confidence Motion: संसद में आज लगातार दूसरे दिन भी अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्‍वास प्रस्ताव पर बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त की शाम को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपना भाषण देंगे।

राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें:-

  • राहुल गांधी ने कहा कि जब मैंने (भारत जोड़ो यात्रा) शुरू की, तो मेरे दिमाग में था कि अगर मैं 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है। आज जब मैं उस भावना को देखूं तो यह अहंकार था। उस समय मेरे मन में अहंकार था। लेकिन भारत अहंकार को एक पल में मिटा देता है। 2-3 दिन में मेरे घुटनों में दर्द शुरू हो गया, पुरानी चोट थी। पहले कुछ दिन में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखें निकला निकला वो पूरे का पूरा अहंकार गायब हो गया।
  • चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत से लोगों ने मेरे से पूछा कि आप कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा क्यों कर रहे हो, शुरू में मुझे भी जवाब मालूम नहीं था। लेकिन थोड़े दिनों में मुझे बात समझ में आने लगी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सालों से मैं 8-10 किलोमीटर दौड़ता हूं तो मुझे लगा कि 25 किलोमीटर चलना मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है। ये मेरे अंदर अहंकार था, लेकिन भारत अहंकार को तुरंत मिटा देता है।
  • कांग्रेस सांसद ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की है।
  • अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मेरे BJP के मित्रों को डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।
  • राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ... उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच बोला। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।

मणिपुर पर बवाल


राहुल ने कहा कि जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की है। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की। आप देशद्रोही हो। उन्होंने कहा कि आप द्रेशप्रेमी नहीं हो। इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो।

राहुल गांधी कहते हैं, "भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या अपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की...आपने भारत को मार डाला।" मणिपुर के लोगों को मार रहे हो। तुम देशद्रोही हो, तुम देशभक्त नहीं हो।" इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका और कहा कि उन्हें आदर से बात करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री का पलटवार

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "आप (कांग्रेस) भारत नहीं हैं, क्योंकि आप भारत में भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं, आप भारत में अक्षमता को परिभाषित करते हैं।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठ कर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।

केंद्रीय मंत्री ने गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप भारत नहीं है, क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था - भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो, योग्यता को अब भारत में जगह मिली है।

BJP सांसद ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीरी पंडित आज भी 90 के दशक में अपने ऊपर हुए अत्याचारों के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान ईरानी ने गिरिजा टिक्कू, शीला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें।

ये भी पढ़ें- Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए सरकारी कर्मचारी 10 अगस्त को दिल्ली में करेंगे रैली

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना है। जिन लोगों की हत्या हुई, वे इन लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं ला सके। इसलिए मैं उनका जिक्र सदन में कर रही हूं। ये लोग चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो। हमारे नेताओं ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। चर्चा से भागे ये, हम नहीं... भागने के पीछे कारण क्या है? गृह मंत्री जब बोलने लगेंगे, तब ये लोग मौन साध लेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।