Get App

अब 1 व्यक्ति को मिलेंगे सिर्फ 4 सिमकार्ड, नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस का आज हो सकता है ऐलान- सूत्र

सरकार साइबर फ्रॉड, अनचाही कॉल्स को रोकने की तैयारी कर रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सरकार द्वारा नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस का आज ऐलान किया जा सकता है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैश्नव नई गाइडलाइंस की घोषणा कर सकते हैं। सरकार के कदम को साइबर फ्रॉड, अनचाही कॉल्स रोकने की तैयारी माना जा रहा है

Aseem Manchandaअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 2:35 PM
अब 1 व्यक्ति को मिलेंगे सिर्फ 4 सिमकार्ड, नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस का आज हो सकता है ऐलान- सूत्र
अब 1 व्यक्ति को सिर्फ 4 सिमकार्ड ही मिलेंगे। अब से ग्राहक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। पहले 1 व्यक्ति के नाम पर 9 सिम कार्ड मिलते थे

अब एक व्यक्ति अपनी आईडी (ID) पर सिर्फ 4 सिमकार्ड ही ले सकेगा। आज नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस का ऐलान हो सकता है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ को खास सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैश्नव (Telecom Minister Ashwini Vaishnav) ने नई सिम कार्ड गाइडलाइंस को हरी झंडी दे दी है। सरकार आज नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है। लोगों को आनेवाली अनचाही कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये कवायद की है ऐसा माना जा रहा है। इससे देश के नागरिकों को अनचाही कॉल्स से निजात मिलने की संभावना है।

साइबर फ्रॉड, अनचाही कॉल्स को रोकने की तैयारी

इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए असीम मनचंदा ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज नई सिमकार्ड पॉलिसी आएगी। सरकार द्वारा नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस की आज घोषणा की जा सकती है। टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैश्नव नई गाइडलाइंस की घोषणा कर सकते हैं। इस कदम को सरकार की साइबर फ्रॉड, अनचाही कॉल्स रोकने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

पहले 1 व्यक्ति के नाम पर मिलते थे 9 सिम कार्ड

असीम ने आगे कहा क सरकार ने 1 व्यक्ति को मिलने वाले सिमकार्ड की संख्या कम की है। अब 1 व्यक्ति को सिर्फ 4 सिमकार्ड ही मिलेंगे। पहले 1 व्यक्ति के नाम पर 9 सिम कार्ड मिलते थे। अब से ग्राहक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। सूत्र बता रहे हैं कि दूरसंचार मंत्री ने नई गाइडलाइंस को हरी झंडी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें