Get App

PACL Refund Status: मोदी सरकार ने कहा- 10,000 से 15,000 रुपये का रिफंड लेने के लिए इस तारीख तक जमा करने होंगे डॉक्यूमेंट्स

पीएसीएल (PACL) इंडिया लिमिटेड के निवेशक जिनका क्लेम का पैसा 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक है, वह अपना ऑरिजनल PACL रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 31 अगस्त 2022 तक सबमिट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 11:56 AM
PACL Refund Status: मोदी सरकार ने कहा- 10,000 से 15,000 रुपये का रिफंड लेने के लिए इस तारीख तक जमा करने होंगे डॉक्यूमेंट्स
ऑरिजनल PACL रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 31 अगस्त 2022 तक सबमिट कर सकते हैं।

PACL Chit Fund Refund: पीएसीएल (PACL) इंडिया लिमिटेड के निवेशक जिनका क्लेम का पैसा 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक है, वह अपना ऑरिजनल PACL रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 31 अगस्त 2022 तक सबमिट कर सकते हैं। रिटायर जस्टिस आर एम लोढ़ा की कमेटी ने ऑरिजनल पीएसीएल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाले एलिजिबल इन्वसेस्टर जिनका क्लेम 10,001 रुपये से 15,000 रुपये के बीच है, उन्हें SMS के जरिये भी इसकी जानकारी दी है। पहले, डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने की डेट 30 जून 2022 थी लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया गया।

सेबी ने बताई अंतिम डेट

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने पिछले महीने कहा था कि ऑरिजनल पीएसीएल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया है। जिन इन्वेस्टर को SMS मिला है वह कमेटी को 31 अगस्त 2022, शाम 5 बजे तक रजिस्टर पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिये डॉक्यूमेंट्स पहुंचा दे। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर SEBI ही आपका रिफंड दिला रहा है। अगर आप भी इसके निवेशक हैं तो अलर्ट हो जाएं।

इन्हें होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें